📅 Friday, 18 September 2026 | 12:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,890 🥈 चांदी (1kg): ₹246,700 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : महावीर इंटरनेशनल वीर एवं मैत्री वीरा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

📅 07 November 2025, 09:39 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : महावीर इंटरनेशनल वीर एवं मैत्री वीरा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
Amet News : महावीर इंटरनेशनल वीर एवं मैत्री वीरा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

आमेट. महावीर इंटरनेशनल संस्था वीर एवं मैत्री वीरा का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर मैत्री वीरा बहनों द्वारा प्रार्थना का सामूहिक संगान किया गया।

कार्यक्रम के मन्चासिन अतिथि संस्था अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा, मंत्री सुभाष कोठारी, मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी राजसमंद जॉन अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, मंत्री ज्ञानेश्वर मेहता, कोषाध्यक्ष ललित ढिलिवाल, रीजन 6 के सचिव कमलेश तलेसरा, जीसिएम वीरेंद्र महात्मा राजसमंद अध्यक्ष ललित बडोला आदि ने मंच पर स्थान ग्रहण किया।

अग्रिम पंक्ति में वर्धमान अध्यक्ष पंकज पगारिया सचिन मिताली सिसोदिया, सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया मूर्ति पूजा संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, स्थानक वासी संघ सुरेंद्र सूर्यो, निर्मल गेलड़ा नवरत्न मल दुग्गड, अशोक गेलडा आदि ने स्थान ग्रहण किया। संस्था द्वारा पदाधिकारी का उपरणा ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया। 

निवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा व सचिव सुभाष कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार गेलडा व सचिव सतीश सोनी को पीनप कर पद स्थानांतरण किया और मंच पर स्थान ग्रहण करवाया। संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार गेलडा व मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़ ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। 

महावीर इंटरनेशनल वीर सदस्यों को निर्मल सिंघवी व मैत्री वीरा को कमलेश तलेसरा ने शपथ दिलाई व केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यों की जानकारी दी। राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता व वीरेंद्र महात्मा ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामना संदेश के साथ वक्तव्य प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर लाभचंद हिंगड़, महेंद्र बोहरा, अरविंद भरसारिया, महेंद्र हिरण मनसुखलाल बंम्ब, सुंदरलाल हिरण, विकास खटोड़, पारसमल पामेचा राजेंद्र चौधरी, मुकेश चपलोत, अशोक गांधी ललित छाजेड़, भंवरलाल डांगी, नरेंद्र बडोला, मनीष जैन, ललित हिरण, भिखम खाब्या, गौतम कोठारी, कमलेश कोठारी, विनोद चंडालिया, विनोद चोरडिया, अशोक पितलिया, राजू डांगी, मैत्री वीर रेखा खाब्या उमा हिरण, मंजू हिरण, निर्मला कोठारी, प्रकाश देवी ढिलिवाल, कमला देवी भरसारिया, लीला ढिलिवाल, निर्मला मेहता, संगीता चंडालिया, सुमित्रा चोरडिया, अंजना कोठारी, कैलाश देवी डांगी, मीना कोठारी, नीलम सोनी, अनीता छाजेड़ आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा व सचिन सतीश सोनी ने किया। 

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें