📅 Friday, 18 September 2026 | 07:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,840 🥈 चांदी (1kg): ₹250,500 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

Amet News : ढेलाणा में मनाया खेल दिवस, मेजर ध्यान चन्द के जन्म‌दिन मनाया

📅 30 August 2025, 11:11 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News :  ढेलाणा में मनाया खेल दिवस, मेजर ध्यान चन्द के जन्म‌दिन मनाया
Amet News : ढेलाणा में मनाया खेल दिवस, मेजर ध्यान चन्द के जन्म‌दिन मनाया

आमेट. तहसील क्षेत्र के  गांव ढेलाणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जगदीश नारायण मीणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद विश्नोई ओलनाखेड़ा, विशिष्ट अतिथि कुलदीप खटीक डेगाना, हरिशंकर खटीक डेगाना रहे।

प्राचार्य जगदीश नारायण मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार "मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार" मेजर ध्यान चंद के नाम पर ही रखा गया हैं। मेजर ध्यानचंद भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। जिनका जन्म 29 अगस्त 2005 को इलाहाबाद (प्रयागराज) उत्तरप्रदेश में हुआ था। वे भारतीय हॉकी के "जादूगर" कहलाते हैं।

भारतीय हॉकी में इनके अद्भुत योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया हैं। शारीरिक शिक्षक ने खेल दिवस पर और अधिक प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार सर्वप्रथम विश्वनाथ आनंद ने प्राप्त किया तथा पिछले विजेता रोहित शर्मा क्रिकेट,मरियप्पन थंगावेलू पेरा एथलीट, मोनिका बत्रा टेबल टेनिस, विनेश फोगाट कुश्ती, रानी रामपाल हॉकी जैसे दिग्गजों को इस पुरस्कार से नवाजा गया हैं।

खेल दिवस के अवसर पर  स्थानीय विद्यालय के खिलाड़ियों को विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षक अरविंद विश्नोई ने ताइक्वांडो खेल की विस्तृत जानकारी प्रदान की। समान वजन के खिलाड़ियों के बीच में फाइट करवायी गई। शारीरिक शिक्षक कुलदीप खटीक, हरिशंकर खटीक एवं मनोज कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

ताइक्वांडो खेल में बालिका वर्ग में कृष्णा गुर्जर,रिंकू कुमावत, भावना, चेतना बैरागी के साथ बालक वर्ग में गणपत सिंह, देवेंद्र सिंह, गौरव पालीवाल, कमलेश दास, निलेश बुनकर, पुष्कर कुमावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के  उत्साह वर्धन हेतु जगदीश सिंह चुंडावत, विजय सिंह,नारायण लाल रेगर, वरिष्ठ अध्यापिका संजू शर्मा, गिरिराज प्रजापत,राजू पावंडा, मुकेश कुमार ग़ुगड़,लता शर्मा के साथ बालक एवं बालिका उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें