Amet news : महिला मंडल द्वारा बच्चों को दैनिक कार्य की वस्तु दी
आमेट :
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आचार्य महाश्रमण के 50 वें दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष में 50 स्कुल गोद लेने के तहत् आमेट महिला मडल द्वारा आमेट में स्थित गांगागुड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय को 2 वर्ष के लिए गोद लिया गया। बच्चों को आवश्यक सामग्री दी जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महिला मंडल के इस कार्य के सहराना करते हुए। मंडल की सभी बहनो को कुमकुम लगाकर व ओर्पणा द्वारा सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से किया सुमंगला साधिका जतन देवी बम ने बच्चों को छोटे-छोटे योग सीखाए तथा स्वच्छ रहने की प्रेरणा दी। आर्थिक सहयोग राशि उषा देवी मोहनलाल दक की ओर से बच्चे के बैठने हेतु 5 जाजम व बच्चो को अल्पाहार दिया।
स्कुल के बाई को महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा की ओर से शाल भेट की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुरभि गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। महिला मंडल समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करते रहेंगे। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा,मंत्री हेमलता भंडारी, जतन देवी बंम्ब,कमला देवी डूंगरवाल, मंजू देवी हिरण,लीला चोरड़िया,उमा हिरण,मयूरी पितलिया,शांता देवी दक, रितु ढिलीवाल आदि उपस्थित रहे।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार