📅 Monday, 28 September 2026 | 10:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,015.57 ▼ -880.17 (-1.19%) • निफ्टी 50: 22,858.50 ▼ -282.00 (-1.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : 100 दिन के लिए गांधी चबूतरे पर निराश्रित गोवंश सेवा अभियान शुरू

📅 16 April 2025, 02:00 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : 100 दिन के लिए गांधी चबूतरे पर निराश्रित गोवंश सेवा अभियान शुरू
Amet News : 100 दिन के लिए गांधी चबूतरे पर निराश्रित गोवंश सेवा अभियान शुरू

आमेट. हर वर्ष की भांति लगातार 7 वे वर्ष गोभक्त सेवा समिति द्वारा भीष्ण गर्मी में निराश्रित गो वंश की सेवा का 100 दिवसीय अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत प्रतिदिन करीब एक क्विंटल रजका या हरा घास गोवंश को खिलाया जाएगा।

भीष्ण गर्मी में दिन भर की परेशानी से जूझते गोवंश को गौभक्तों द्वारा गांधी चबूतरे पर जन सहयोग से हर वर्ष रजका की सेवा की जाती हैं। हरे रजका घास की सेवा रात्रि 8 बजे की जाती हैं। यह सेवा अच्छी बरसात होने के बाद चहुं ओर हरी घास उगने तक जारी रहती हैं।

इस बार सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद हैं। गो सेवा में समिति अध्यक्ष धर्मेश छीपा, मुकेश सिरोया, चंद्र प्रकाश गर्ग, महावीर कोठारी, भेरूलाल टेलर, भाविप अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सुरेश सोनी, गणपत लाल चौधरी सहित अन्य गोभक्त समय समय पर  रजका हरा घास वितरण की सेवा में सहयोग करते हैं।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें