📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट अपडेट : युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के राजसमन्द आगमन पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया

📅 15 October 2020, 01:38 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपडेट : युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के राजसमन्द आगमन पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया
आमेट अपडेट : युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के राजसमन्द आगमन पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया

आमेट । भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के राजसमन्द जिले में आगमन पर नगर भाजपा युवामोर्चा व ग्रामीण मंडल द्वारा गोमती चौराहे पर स्वागत किया गया। विधायक प्रवक्ता माधव सिंह पंवार ने पालीवाल वाणी को बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के राजसमन्द आगमन पर भाजपा नगर मण्डल आमेट, ग्रामीण मण्डल, युवा मोर्चा मण्डल के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष सैनी का ओपरना ओढा व श्री चारभुजा जी की छवि भेंटकर उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान में राजस्थान सरकार के द्वारा कृषि बिल के बारे में आम जनता में जो भ्रांतियां फैला रही है वो सरासर गलत है। कृषि बिल किसानों के हित एवम किसानों के फसलों का सही मूल्याकन व सही भाव मिले ऐसी व्यवस्था उक्त बिल में है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिह, नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील गांधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमन कंसारा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ,शिवचरण सिंह, विधायक प्रवक्ता माधवसिह पंवार, दिनेश वैष्णव, देवीलाल जीनगर, कन्हैयालाल सालवी, सागर प्रजापत, रतन लाल कीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें