📅 Friday, 23 October 2026 | 10:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,794.31 ▼ -455.08 (-0.62%) • निफ्टी 50: 22,492.75 ▼ -194.90 (-0.86%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उदयपुर

बसंत पंचमी पर उदयपुर में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा सातवां सामुहिक विवाह

📅 14 November 2021, 02:03 PM • ✍️ Anil bagora, Ayush paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बसंत पंचमी पर उदयपुर में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा सातवां सामुहिक विवाह
बसंत पंचमी पर उदयपुर में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा सातवां सामुहिक विवाह

उदयपुर : (चंद्रशेखर मेहता...) मेवाड पालीवाल-मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा सामुहिक विवाह समिति के तत्वावधान में आगामी 5 फरवरी 2022 बसंत पंचमी पर सातवाँ सामुहिक विवाह एक दिवसीय कार्यक्रम के रुप में आयोजित होगा. प्रारंभिक रूप में सर्वप्रथम एक जोडा बूकिंग हो चुका हैं ओर बूकिंग कार्य चालू हैं. समिति के भामाशाह दिक्षार्थी संत श्री एच आर पालीवाल एवं श्रीमती प्रेमलता पालीवाल द्वारा सामुहिक विवाह में गृहस्थी बसाने वाले जोड़े को 140 स्क्वायर फीट का प्लॉट किन्ही तीन जोड़ो में से एक जोड़े को लाटरी निकाल कर निःशुल्क दिया जायेगा. समिति के उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवनलाल पालीवाल ने पालीवाल वाणी को रविवार की बेठक में बताया कि उक्त सामुहिक विवाह में पालीवाल, मेनारिया, नागदा, औदिच्य, सुखवाल, भट्ट मेवाडा, नन्दवाना, गोड, श्री गोड, सानाढ़्य, मिश्रा, आदि गोड, गुजरगोड़, दशोरा, पारिक, चौबीसा एवं त्रिवेदी मेवादा ब्राह्मणो आदि जाति बंधु जोड़ो को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विष्णुशंकर पालीवाल ने कहा कि ये सातवाँ सामुहिक विवाह समिति द्वारा उदयपुर में ही आयोजित किया जा रहा हैं. कार्यक्रम स्थल आगामी अगली बैठक में तय किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश नन्दवाना ने इंदौर मेरी पहचान को बताया कि एक गरीब परिवार की बेटी का विवाह श्रीमती अंजू नन्दवाना द्वारा कराये जाने का प्रस्ताव किया हैं. सामुहिक विवाह के संदर्भ मे समस्त ब्राह्मण अधिक जानकारी के लिए गंगु कुण्ड आश्रम पर दिक्षार्थी संत से वार्तालाप कर सकते हैं. मोबाईल संवाद : 9660983434, 8003726775, 9214031561, 9887248587 पर संपर्क कर विस्तार से जानकारी प्राप्त कर इच्छुक जोड़े शामिल होने के लिए चर्चा कर सकती हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें