माँ गणगौर माताजी आज श्री मोहनलाल व्यास के निवास पहुंचेेगी-पालीवाल समाज में छाया गणगौर महोत्सव
इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर महिला अध्यक्ष श्रीमती अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती लता पुरोहित, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभावती जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर मातृशक्ति गणगौर महोत्सव अपने चरम उत्साह में पहुंच गया है।
भंवर म्हाने पूजन द्यो गणगौर, गौर-गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती जैसे गीतों पर मातृशक्ति गणगौर महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 10 अप्रैल 2019 को शाम 5 बजे श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज इंदौर से पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री मोहनलाल पिता बिरदीचंद्र जी व्यास (गांव. खाखला) तृप्ति सेंटर पाटनीपुरा चौराहा से उनके निवास स्थान पर पहुंचेगी। सभी मातृशक्तियों से सादर अनुरोध है कि समय पूर्व श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति सादर आमंत्रित है।
● गणगौर महोत्सव एवं कार्यक्रम स्थल ●
तृप्ति सेंटर:-पाटनीपुरा चौराहा इंदौर
आयोजक:- श्री मोहनलाल पिता बिरदीचंद्र जी व्यास (गांव. खाखला)
दिनांक:-10 अप्रैल 2019 को शाम 5 बजे
श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज इंदौर से पाटनीपुरा इंदौर तक भ्रमण
● दुर्गा कालोनी में मनाया गया गणगौर महोत्सव ●
कल गणगौर माताजी ने दुर्गा कालोनी, श्री गणेश मंदिर मरीमाता चौराहा क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह स्वागत करती हुई मातृशक्ति ओर बालिकाओं ने पूरे मनोयोग के साथ विधि-विधान से माँ गणगौर माता जी का पूजन किया। शिव स्वरूप ईशर और पार्वती स्वरूपा गणगौर की पूजा- अर्चना की गई। इस दौरान पालीवाल मातृशक्ति माँ गणगोर माता जी की पूजा-अर्चना करते हुए समाज ओर देशवासियों की खुशहाली के लिए कामना करती हुई नजर आई। भंवर म्हाने पूजन द्यो गणगौर, गौर-गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती जैसे गीतों पर मातृशक्तियों ने गणगौर महोत्सव मनाया। इस मौके पर पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति एवं दुर्गा कालोनी रहवासी समाज बंधुओं की काफी संख्या में भीड़ रही। पालीवाल समाज के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangeeta Paliwal-Sangeeta Joshi...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर नंबर वन की हकीकत : अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर की सड़कों को जनता के लिए छोड़ो : रीगल पर जलेगी ‘आशा की किरण’