📅 Sunday, 20 September 2026 | 11:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना का तुफान : 386 संक्रमित मरीजों का नया रिकार्ड : नेगेटिव सैंपल 2544 संख्या

📅 16 September 2020, 12:12 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना का तुफान : 386 संक्रमित मरीजों का नया रिकार्ड : नेगेटिव सैंपल 2544 संख्या
इंदौर में कोरोना का तुफान : 386 संक्रमित मरीजों का नया रिकार्ड : नेगेटिव सैंपल 2544 संख्या

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 14 सितंबर 2020 सोमवार को 386 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 26 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1047 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2959 रही। जिनमें से कुल 2544 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 17547 हो गई है। Indore Corona Update MP कल फिर 4 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 467 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 246 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 11782 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 11 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6318 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 255754 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडा सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक बनने से संक्रमित मरीजों ने सतत् आठवां दोहरा शतक लग चुके है। उसके बाद लगातार सातवां तीसरा शतक लगा जिसके चलते आज तक के सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो रहे है। वही कल संक्रमित मरीजों का लगातार सातवां तीसरा शतक लगा...उसके बाद भी प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों की और से साफ लापरवाही साफ झलक रही है। इंदौर प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। प्रशासन से लॉकडाउन लगाकर इंदौर का सुरक्षा मुहैया कराएं...ऐसी चर्चा इंदौर में आम होने लग गई है। प्रशासन को भी जनता का ध्यान देखते हुए शीघ्र ही ठोस कार्यवाही करते हुए कठोर निर्णय लेना चाहिए...। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

इंदौर में कोरोना का तुफान : 386 संक्रमित मरीजों का नया रिकार्ड : नेगेटिव सैंपल 2544 संख्या

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें