📅 Sunday, 25 October 2026 | 08:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
ऑटो - टेक

Big News : भूल जाएं महंगा बीमा : खुद तय करें इंश्योरेंस प्रीमियम

📅 01 December 2022, 10:39 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Big News : भूल जाएं महंगा बीमा : खुद तय करें इंश्योरेंस प्रीमियम
Big News : भूल जाएं महंगा बीमा : खुद तय करें इंश्योरेंस प्रीमियम

वाहन मालिकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आईआरडीएआई (IRDAI) ने दी है. अब आपको अपने वाहन का बीमा यानी इंश्योरेंस कराने के लिए बड़़ी राशि खर्च नहीं करनी होगी. वाहन मालिक अब खुद तय कर सकेंगे कि इंश्योरेंस के लिए कितनी राशि अदा करनी है. बुधवार को ये नया नियम लाया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. इंश्योरेंस रेगुलेटर ने अब जनरल इंश्योरेंस को एड-ऑन्स देने की अनुमति दी है. जिसके अंतर्गत ड्राइविंग के तरीके से लाभ उठाया जा सकता है.

इसमें ‘पे एज यू ड्राइव’ और ‘पे हाउ यू ड्राइव’ फीचर्स दिए गए हैं. एक से ज्यादा वाहनों के लिए सिर्फ एक बीमा ये इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) प्लान टेलिमेटिक्स पर आधारित होगा. जिसमें प्रीमियम राशि को वाहन के इस्तेमाल और चालक की आदतों के हिसाब से कम किया जा सकता है. IRDAI ने एक और बड़ा ऐलान किया है जिसमें अगर वाहन मालिक के पास कई वाहन हैं. तो इनके लिए सिर्फ एक बीमा पॉलिसी से कवर लिया जा सकता है. इस नए नियम में इंश्योरेंस प्लान टेलिमेटिक्स पर आधारित होगा.

बीमे का प्रीमियम एक ड्राइवर द्वारा चलाई जाने वाली कई गाड़ियों पर भी निर्भर करेगा. जितनी चलेगी गाड़ी, उतना भरें प्रीमियम. IRDAI ने जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को नए बीमा प्रोडक्ट के लिए अनुमति भी दे दी है. नए मोटर इंश्योरेंस नियम के अंतर्गत रोजाना जितनी दूरी वाहन से तय करते हैं. उस हिसाब से बीमे का प्रीमियम तय कर सकते हैं. अगर आप रोजाना कम दूरी तय करने के लिए. वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके लिए कम प्रीमियम देना होगा.

इसके लिए चालक महीने भर में कितनी दूरी तय की जाएगी यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं जिससे प्रीमियम की राशि पता लग जाएगी. खराब और रैश ड्राइविंग पड़ेगी महंगी. इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI की मानें तो खराब या रैश ड्राइविंग के केस में इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ जाएगा. ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस के जरिए ड्राइविंग को मॉनिटर किया जाएगा. यहां मोबाइल ऐप या गाड़ी में छोटी सी डिवाइस लगाई जाएगी.

जिससे ड्राइविंग के व्यवहार की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा जीपीएस के जरिए वाहन के ड्राइविंग पैटर्न की जानकारी भी मिलेगी. इस तकनीक से हर वाहन के लिए एक ड्राइविंग स्कोर तय किया. जाएगा जो वाहन मालिक द्वारा भरा जाने वाला प्रीमियम तय करेगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें