आज का राशिफल 12 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप जिस कार्य के प्रति अत्यधिक मेहनत और प्रयास कर रहे हैं, अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।प्रतिद्वंदी भी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, इसलिए समय का उचित सदुपयोग करें। क्योंकि इस वजह से किसी संबंधी के साथ खटपट भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा फायदेमंद स्थितियां भी बन रही हैं। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन समय उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें। अनावश्यक गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने से आपके अपने काम अटक भी सकते हैं। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी हालांकि परिणाम मिलने में कुछ विलंब हो सकता है। प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थिति बन रही है। कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।
भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन पारिवारिक व्यवस्था अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगी। कोई धार्मिक आयोजन संबंधी तैयारियों में समय व्यतीत होगा। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहें। निर्णय लेने में कोई परेशानी हो तो घर के सदस्यों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।पैसे के लेनदेन करते समय कोई भूल होने की आशंका है। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना बहुत जरूरी है। मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों पर बॉस और उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। विवाहेत्तर संबंधों का असर घर की सुख-शांति को खराब कर सकता है।
भाग्यशाली अंक- 3
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई समस्या आने पर राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े किसी इंसान की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। बजट के अनुसार खर्च करें। नजदीकी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। अत्यधिक खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। उच्च अधिकारी तथा सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। घर परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 4
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। और आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव होने जैसी स्थिति पर विचार विमर्श होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। बीमा तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय मैं लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगो ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे। परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली अंक- 3
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे। इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारियों की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। परंतु समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी।
भाग्यशाली अंक- 7
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लें। इससे अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बना पाएंगे। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे। अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। पारिवारिक वातावरण प्रेम पूर्ण और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
भाग्यशाली अंक- 5
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर के नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी विषयों पर विचार विमर्श होगा। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। संपर्क के जरीये कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है। अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। साथ ही नजदीकी संबंधियों के आगमन से कार्यों में व्यवधान भी आएंगे। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां आएंगी। संयमित रहे। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।
भाग्यशाली अंक- 3
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी। और आप रिलैक्स हो कर व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। कुछ व्यवधान अथवा चुनौतियां आने से मन कुछ व्यथित रहेगा। ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है, परंतु सकारात्मक बने रहे। जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार भी आएगा। मित्रों अथवा किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यवस्था बनाए रखने में खर्चे ज्यादा रहेंगे। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ उचित तालमेल रखें। दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम ले, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।
भाग्यशाली अंक- 4
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रॉपर्टी या वसीयत जैसे मामले किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली अंक- 7
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके काम व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को कोई कैरियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। बैंकिंग के कामों को स्थगित रखें। स्टाफ तथा सहयोगी अनुशासित रहेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
भाग्यशाली अंक- 2
ये खबर भी पढ़े :
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
● आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
● Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद
● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi
लौट आएगा निखार
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 14 सितंबर 2026 सोमवार : "गणपति बप्पा घर में आएं, संग अपने खुशियां लाएं, विघ्न सभी हर लें जीवन के, सुख-समृद्धि से आंगन सजाएं... गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
आज का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और खास उपाय, जानें क्या करें और क्या नहीं