📅 Sunday, 25 October 2026 | 02:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ीं ये खास बातें, ऐसी रेखा वाले लोग होते हैं धनवान

📅 04 September 2023, 09:51 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ीं ये खास बातें, ऐसी रेखा वाले लोग होते हैं धनवान
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ीं ये खास बातें, ऐसी रेखा वाले लोग होते हैं धनवान

Mastishk Rekha Palmistry: व्यक्ति की हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं और चिह्न होते हैं, जिनको पढ़कर व्यक्ति के व्यक्तित्व, नेचर और भविष्य को जाना जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में कई प्रमुख रेखाएं जिसमें ह्रदय रेखा, धन रेखा, शनि रेखा, मस्तिष्क रेखा और विवाह रेखा प्रमुख होती हैं। ऐसे में यहां बात करने जा रहे हैं, मस्तिष्क रेखा के बारे में, हाथ की रेखाओं में मस्तिष्क रेखा को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। क्योंकि मस्तिष्क रेखा हथेली को दो भागों में विभाजित करती है। आइए जानते हैं मस्तिष्क रेखा हथेली में कहा होती है और इसका व्यक्ति के जीवन में क्या महत्व है…

व्यक्ति होता भावुक

हस्तरेखा शास्त्र जिस व्यक्ति के हाथ में मस्तिष्क रेखा प्रारम्भ में जीवन रेखा से जुड़ी होती है। ऐसा व्यक्ति अत्यन्त ही संवेदनशील होता है। साथ ही ऐसे लोग भावुक होते हैं। इनके अंदर घंटों सोचने की पृवत्ति होती है। 

व्यक्ति होता है बुद्धिमान और समझदार

वहीं मस्तिष्क रेखा जब शुरू से अन्त तक थोड़ा झुकाव लिए सुन्दर और स्पष्ट हो तो व्यक्ति बुद्धिमान, समझदार होता है। साथ ही वह कम समय में ही अमीर बन जाता है। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।

मस्तिष्क रेखा टूटी हुई हो तो

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जब मस्तिष्क रेखा बीच में टूट जाए तो जिस जगह वह टूटी है। तो ऐसे व्यक्ति को आकस्मिक दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोग अस्वस्थ्य रहते हैं।

ऐसे होते हैं धनवान

अगर मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा दोनों ही एक दूसरे के समानान्तर हथेली के आर-पार गईं हों तो ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। वहीं ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। साथ ही ये लोग लापरवाह नहीं होते हैं।

मानसिक रूप से होते हैं बीमार 

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार दाहिने हाथ की मस्तिष्क रेखा बाएं हाथ की अपेक्षा हल्की और निर्बल हो तो ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है। वहीं ये लोग थोड़े सनकी होते हैं। ये लोग अपने विचारों को मुश्किल से व्यक्त करते हैं। वहीं ये लोग क्रोधी भी होते हैं और अपने क्रोध पर काबू नहीं कर पाते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें