📅 Sunday, 20 September 2026 | 02:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

Finance Horoscope 2022 : इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए नव वर्ष शुभ, तरक्की के प्रबल आसार

📅 13 December 2021, 02:50 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Finance Horoscope 2022 : इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए नव वर्ष शुभ, तरक्की के प्रबल आसार
Finance Horoscope 2022 : इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए नव वर्ष शुभ, तरक्की के प्रबल आसार

इस साल मेष राशि के लोगों के जीवन में आर्थिक पक्ष स्थिर रहेगा। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस राशि के जातकों के 11वें भाव में बृहस्पति के प्रभाव के कारण इनकम भी होगी और फायदे भी होंगे। दूसरी तरफ दूसरे भाव में राहु होने से थोड़ी समस्या भी हो सकती है। खर्च बढ़ने से बचत करने में संकट की स्थिति बन सकती है। अप्रैल के बाद भूमि, भवन, वाहन आदि का आनंद मिल सकता है।

बृहस्पति की दृष्टि चौथे भाव पर होगी, जिससे आपको कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आमदनी अच्छी रहने से आपको आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। धन जोड़ने में आप सफल रहेंगे। यात्राओं से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

इस वर्ष आपके लिए ज़मीन, मकान और वाहन संपत्ति ख़रीदना शुभ हो सकता है। लेन-देन के काम में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। इस साल साझेदारी के काम में विशेष तौर पर लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के आसार रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। अन्य माध्यमों से पैसा कमाने में आप सफल रहेंगे।

साथ ही अप्रैल के महीने में अप्रत्याशित लाभ की भी संभावना है। अगर समझदारी से निवेश किया जाए तो पैसा आसानी से और समझदारी से आएगा। हालांकि, 2022 में मेष राशि वालों को बहुत सारे अनावश्यक खर्चों जैसे मनोरंजन, मौज-मस्ती, यात्रा, बेकार की खरीदारी और उपहार आदि पर खर्च करना पड़ सकता है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें