📅 Sunday, 25 October 2026 | 05:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

धन राजयोग : मेष, तुला के अलावा इन राशि वालों के घर बरसेगा बेहिसाब पैसा, व्यापार -करियर में भी मिलेगी अपार सफलता,

📅 21 September 2023, 07:01 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धन राजयोग : मेष, तुला के अलावा इन राशि वालों के घर बरसेगा बेहिसाब पैसा, व्यापार -करियर में भी मिलेगी अपार सफलता,
धन राजयोग : मेष, तुला के अलावा इन राशि वालों के घर बरसेगा बेहिसाब पैसा, व्यापार -करियर में भी मिलेगी अपार सफलता,

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के गोचर या मार्गी होने से उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर अच्छा और बुरा देखने को मिलता है. बता दें कि 17 सितंबर की रात बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी हो गए हैं. बुध के मार्गी होने से 18 सितंबर से व्यापार के दाता और ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफलदाता शनि देव दोनों ही एक-दूसरे से सातवीं दृष्टि से भ्रमण करेंगे. इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा. लेकिन मेष, तुला सहित तीन राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं. जानें इन लकी राशियों के बारे में.

तुला राशि 

बुध और शनि की एक-दूसरे से सातवीं दृष्टि तुला राशि वालों के लिए अनुकूल सिद्ध होने वाली है. बता दें कि इस राशि से लाभ स्थान पर बुध ग्रह विराजमान हैं. साथ ही, शनि देव केंद्र त्रकोण राजयोग बनाकर पंचन भाव में स्थित हैं. ऐसे में तुला राशि वालों का भाग्योदय होगा. साथ ही, धन वृद्धि के योग भी बनते नजर आ रहे हैं.  ऐसे में अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये समय अनुकूल रहेगा. ये समय आपके लिए तरक्की भरा रहेगा. 

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों के लिए भी ये समय लाभकारी सिद्ध होने वाला है. बता दें कि ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह इस राशि वालों के चतुर्थ स्थान पर और शनि कर्म भाव में रहने वाले हैं. ऐसेमें आपको किसी नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को इस समय पदोन्नती के योग बनते नजर आ रहे हैं. माता की सेहत में सुधार होने की संभावना बनती नजर आ रही है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. कारोबारी लोग हैं, उन्हें इस समय धनलाभ हो सकता है. आय में इजाफा होने की पूरी संभावना है. 

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए धन राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित होने वाला है. बता दें कि आपकी कुंडली के पंचम भाव पर बुध और लाभ भाव पर शनि विराजमान हैं. साथ ही, एक-दूसरे पर दृष्टि भी पड़ रही है. ऐसे में करियर और कारोबार के लिए ये समय बहुत फलदायी है. संतान पक्ष से संबंधित कुछ शुभ समाचार मिल सकता है. भाई-बहन और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा. इतना ही नहीं, अगर इस समय में निवेश करते हैं, तो आपके धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी  में लगे छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल है. इस समय आपको सोची हुई योजना सफल हो सकती है.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें