चंद्रशेखर मेहता
उदयपुर. पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ (मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की समस्त श्रेणियों का संघ) उदयपुर मंडल के मीडिया प्रभारी राजेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि 9 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र में मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की शिक्षा,कला,रक्षा, खेल,संस्कृति,अभिनय,उद्योग, समाजसेवा, राजकीय सेवा, चिकित्सा, ज्योतिष, पत्रकारिता, सिनेमा आदि क्षेत्रों से चयनित 306 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शौर्य वीर चक्र प्राप्त कर्नल जी एल पानेरी, प्रसिद्ध चित्रकार तुलसीराम पालीवाल, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित संदीप पालीवाल, दिनेश उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच कैलाश पालीवाल, अभिनेता एवं फिल्म निर्माता देव मेनारिया, जयश्री नागदा, भावना पालीवाल देवगढ़, खुशबू पालीवाल, डॉ.जयंत शर्मा, तहसीलदार निर्मला मेनारिया, सिनेमा प्रोडक्शन एवं नियंत्रक ओम प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर मेहता सहित विभिन्न क्षेत्रों सीए, सीएस, इंजीनियरिंग, पीएचडी, विधि आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 85से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह,पगड़ी,उपरणा, शॉल आदि प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं ऋदित जोशी द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई।
मंचासीन अतिथियों में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. केशुलाल पालीवाल, वीर चक्र से सम्मानित दुर्गाशंकर पालीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री भंवरलाल पालीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामचंद्र पालीवाल, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजसमंद मंडल किशन पालीवाल, राजसमंद मंडल महासचिव राजेश जोशी, महासभा के उदयपुर मंडल संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. भंवर हीरावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुक्मीचंद सांगावत, महासचिव महेश जोशी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा पुष्पा पालीवाल, ईश्वर लाल जोशी, छगनलाल पालीवाल, नरेन्द्र पालीवाल आदि मंच पर विराजमान रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बंशीलाल लाल मेनारिया, किशन लाल मेनारिया, श्रीलाल मेनारिया, मोहन जोशी,भरत जोशी, झमक मेहता, भँवरलाल नागदा रेंजर, राजकुमार मेनारिया, जसपाल नागदा, रूपलाल मेनारिया, वैद्य सुन्दरलाल पालीवाल, राजकुमारी मेनारिया, रोशनलाल पालीवाल, प्रेमशंकर जोशी, दीपलाल पालीवाल, डॉ नारायण जोशी, दयाशंकर पानेरी, सोहनलाल मेनारिया,जसवंत पालीवाल,चित्रा मेनारिया, प्रेमलता मेनारिया, मंजू शर्मा, मंजू पालीवाल उपस्थित रहे।
स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ भंवर हीरावत ने पधारे हुए सभी प्रतिभागियों, अभिभावक, पदाधिकारियों, अतिथियों, समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति का स्वागत किया। उन्होंने उदयपुर मंडल के द्वारा पूर्व में की गई गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज के युवाओं से महासभा से जुड़कर समाज हित में अधिक से अधिक योगदान देकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. केशुलाल पालीवाल ने महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि राजसमंद में नवंबर माह में सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि एवं शिक्षाविद डॉ. एच आर दवे ने सभी प्रतिभागियों का प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अंतिम चयन हेतु कैरियर काउंसलिंग, सेमिनार एवं संपूर्ण तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता देव मेनारिया ने देवी अहिल्याबाई पर आधारित अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दी साथ ही उदयपुर मंडल संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, कार्यक्रम का शानदार संचालन मीडिया प्रभारी राजेश पालीवाल ने किया और मंडल महासचिव महेश जोशी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, बंसीलाल मेनारिया, रामनारायण नागदा, अशोक पुरोहित, लज्जाशंकर नागदा, माधवलाल पालीवाल, रूपलाल पालीवाल, मोहन जोशी,ओम जोशी, हरिनारायण पुरोहित, चंद्रकांत पालीवाल, गणेशलाल नागदा, अम्बालाल नागदा, नाथूलाल पालीवाल, ललित पालीवाल, सुरेश पालीवाल, चित्रा मेनारिया, शारदा पानेरी, दिव्या जोशी, योगेश पानेरी, सुनील पालीवाल, राजू पालीवाल, जयदीप नागदा, त्रिभुवन नागदा, जगदीश नागदा आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.