एप डाउनलोड करें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास : IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

खेल Published by: paliwalwani Updated Sat, 30 May 2026 01:21 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई. आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 440 गेंदों का सामना किया.

इसके साथ ही वैभव वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 566 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था. वैभव ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था और बेहद कम समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लीग में खास पहचान बना ली है.

IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम 1000 रन तक पहुंचने में लगी गेंदें
वैभव सूर्यवंशी Rajasthan Royals 440*
आंद्रे रसेल Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders 545
टिम डेविड Royal Challengers Bengaluru, Mumbai Indians 560
ट्रेविस हेड Royal Challengers Bengaluru, Sunrisers Hyderabad 575
फिल सॉल्ट Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru 575
हेनरिक क्लासेन Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, Sunrisers Hyderabad 594
वीरेंद्र सहवाग Delhi Capitals, Punjab Kings 604

23 पारियों में पूरा किया 1000 रन

इसके साथ ही पारी के हिसाब से भी वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने यह उपलब्धि सिर्फ 23 पारियों में हासिल की. आईपीएल इतिहास में उनसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. वहीं वैभव ने इस मामले में कई दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

IPL में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी (पारी के हिसाब से)

21 – शॉन मार्श

23 – लेंडल सिमंस

23 – वैभव सूर्यवंशी

24 – डेवोन कॉनवे

25 – मैथ्यू हेडन

25 – साई सुदर्शन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next