उथनोल. पालीवाल ब्राह्मण समाज उथनोल के समाजजनों को अत्यंत दुखद के साथ सूचित किया जाता है कि समाजसेवक पंडित पुरुषोत्तम जी पुरोहित (ग्राम. उथनोल) के पुत्र श्री दुर्गाशंकर जी पुरोहित का आकस्मिक निधन कल दिनांक 3 जून 2026 को हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 4 जून 2026 को प्रातः 9.00 बजे ग्राम. उथनोल जिला राजसमंद से प्रस्थान होकर उथनोल मुक्तिधाम पर दाह संस्कार संपन्न होगा.
आप सर्वश्री विष्णु पुरोहित, सुनील पुरोहित के पूज्यनीय पिताजी एवं पंडित कैलाश पालीवाल, हिम्मत पुरोहित के बड़े भाई साहब थे. उक्त जानकारी समाजसेविका श्रीमती तारा देवी पालीवाल, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पुरोहित परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ