रिछेड़. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के समाजसेवी श्री प्यारेलाल जी जोशी इंदौर एवं श्री जगदीश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि पालीवाल समाज के समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी रिछेड़ के वरिष्ठ समाजसेवक श्री डालचंद पिताजी स्वर्गीय श्री मेघराज जी पालीवाल निज निवास ग्राम. रिछेड़ जिला राजसमंद, राजस्थान का निधन कल दिनांक 8 जून 2026 सोमवार को हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 9 जून 2026 मंगलवार को प्रात: 9.00 बजे निज निवास से प्रस्थान होकर ग्राम. रिछेड़ मुक्तिधाम पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री नाथूलाल पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी एवं भेरूलाल पालीवाल, धूलचंद पालीवाल, भरत पालीवाल के दादाजी थे.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ