एप डाउनलोड करें

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम, जानें

अन्य ख़बरे Published by: Pushplata Updated Sun, 10 Jul 2022 06:40 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है. वहीं चांदी भी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1,365 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,696 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (4 से 8 जुलाई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 52,218 था, जो शुक्रवार तक घटकर 50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 58,123 से घटकर 56,427 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट

4 जुलाई, 2022-      52,218 रुपये प्रति 10 ग्राम

5 जुलाई, 2022-      52,304 रुपये प्रति 10 ग्राम

6 जुलाई, 2022-      51,298 रुपये प्रति 10 ग्राम

7 जुलाई, 2022-      50,883 रुपये प्रति 10 ग्राम

8 जुलाई, 2022-      50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट

4 जुलाई, 2022-      58,123 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

5 जुलाई, 2022-      58,153 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

6 जुलाई, 2022-      56,449 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

7 जुलाई, 2022-      56,881 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

8 जुलाई, 2022-      56,427 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next