एप डाउनलोड करें

शोक संदेश : नागदा ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सवा बाई जोशी आकस्मिक स्वर्गवास

नाथद्वारा Published by: paliwalwani Updated Mon, 08 Jun 2026 12:12 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बामन हेडा. 16 श्रेणी नागदा ब्राह्मण समाज के समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि नागदा ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सवा बाई धर्मपत्नी श्री स्व. श्री लक्ष्मीलाल जी जोशी निज निवास बामनहेडा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान का आकस्मिक स्वर्गवास आज दिनांक 8 जून 2026 सोमवार को हो गया हैं, जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 8 जून 2026 सोेमवार को शाम 5.30 मोक्षधाम बामनहेडा में किया जायेगा. 

आप सर्वश्री बाबुलाल जोशी, किशनलाल जोशी, जगदीश जोशी (माधु) की पूज्यनीय माताजी एवं प्रवीण जोशी, नरेंद्र जोशी, राधे जोशी, चिराग जोशी, चन्द्रप्रकाश जोशी की दादाजी थी. उक्त जानकारी नागदा मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेश नागदा, छत्रीबाग इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी. 

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next