एप डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : राष्ट्रीय युवा कवि नीतेश व्यास की सहित तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश Published by: indoremeripehchan.in Updated Fri, 05 Jun 2026 11:56 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सागर-भोपाल मार्ग पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में उभरते हुए ओजस्वी वक्ता और राष्ट्रीय युवा कवि नीतेश व्यास (28 वर्ष) की भी मौत हो गई।

मोड़ पर टकराईं तेज रफ्तार बसें

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11 बजे खरबई थाना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। भोपाल-सागर मार्ग पर संचालित होने वाली शक्ति ट्रेवल्स और कल्पना ट्रेवल्स की बसें अत्यधिक रफ्तार में थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अंधे मोड़ पर रफ्तार तेज होने के कारण दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया और बसें सीधे आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि खिड़की की तरफ बैठे यात्रियों को सबसे गंभीर चोटें आईं।

जो खिड़कियों के पास बैठे थे उनकी मौत

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतकों में से दो की शिनाख्त कर ली है। इनमें नीतेश व्यास (उम्र 28 वर्ष) – निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज, माखन लोधी (उम्र 29 वर्ष) निवासी पचीपुरा, बेगमगंज और तीसरे मृतक (पुरुष) के शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है

साहित्य जगत में शोक की लहर

बेगमगंज से भोपाल जा रहे युवा कवि नीतेश व्यास अपनी ओजपूर्ण देशभक्ति, हास्य रचनाओं और श्रृंगार रस की कविताओं के लिए देशभर के मंचों पर लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से हिंदी साहित्य जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next