पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, घूसखोरी और गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

विज्ञापन

कटनी. कटनी-जिले में पदस्थ रहीं विवादित महिला सीएसपी (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली करने और एक संगीन हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने के एवज में करोड़ों रुपये की कीमती जमीन का सौदा करने के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर उनके खिलाफ औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जांच में परत दर परत खुले राज पुलिस मुख्यालय द्वारा बैठाई गई उच्चस्तरीय जांच में अधिकारियों ने पच्चीसिया के खिलाफ लगे आरोपों को प्राथमिक रूप से सही पाया। विभागीय पड़ताल में यह बात सामने आई कि पद पर रहते हुए उन्होंने कानून का रक्षक बनने के बजाय अपने पद का दुरुपयोग किया और रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार का जाल बिछाया।

अवैध उगाही के आरोप : कटनी पदस्थापना के दौरान क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों से डरा-धमकाकर लगातार अवैध वसूली (हफ्ता वसूली) करना। हत्यारोपियों को सरंक्षण: एक जघन्य हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों को राहत पहुंचाने और केस को कमजोर करने के बदले करोड़ों की बेनामी जमीन अपने नाम कराने का सौदा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग और PHQ के आदेश पर संबंधित पुलिस थाने में उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook