एप डाउनलोड करें

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हरे भरे पेड़ों की बलि : अनियोजित विकास और पर्यावरण के विनाश की चेतावनी हेतु महारैली

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Fri, 29 May 2026 10:29 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. शहर में पिछले कुछ वर्षों से निरंतर विकास चल रहा है लेकिन देखा गया है कि विकास के नाम पर कई जगह विनाश जैसी स्थितियां पैदा हो रही है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हरे भरे पेड़ों की बलि दी जा रही है। मेट्रो जैसी परियोजना के नाम पर शहर की ऐतिहासिक इमारतें एवं बसाहट को खतरा उत्पन्न हो गया है।

ऐसी तमाम बातों को लेकर पर्यावरण प्रेमी मंच ने सरकार को चेतन के लिए रविवार सुबह 8:00 बजे एक महा रैली का आयोजन किया है यह महारैली छोटा गणपति मंदिर से आरंभ होकर राजवाड़ा जनता चौक स्थित प्रातः स्मरणीय महादेवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थल पहुंचेगी और यहां पर शहर के प्रबुद्ध जन संत गण एवं पर्यावरण हितैषी मातुश्री के चरणों में सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु ज्ञापन सौंपेंगे। 

जानकारी देते हुए जीवन प्रवाह संस्था के सचिव प्रकाश सोनी ने बताया कि पर्यावरण के विनाश के कंधों पर विकास के बजाय संतुलित और नियोजित विकास किया जाना चाहिए यही नहीं शहर के प्राचीन पूर्व बावड़ियों तालाब से अतिक्रमण हटाकर आने वाली पीढ़ी के लिए जल स्रोत सुनिश्चित करना चाहिए। सोनी ने बताया कि आगामी रविवार को निकालने वाली महारैली में शहर के पर्यावरण प्रेमी संत महात्मा एवं शहर हित की चिंता करने वाले प्रबुद्ध जान को आमंत्रित किया जा रहा है और उनकी लगातार सहमति मिल रही है।

मराठी समाज इंदौर- श्रीमती सरयू वाघमारे, महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री दादू जी महाराज गजासीन शनि धाम उषानगर. परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री पवन दास जी महाराज हंसदास मठ पीलिया खाल, पर्यावरण विद श्री ओपी जोशी, डॉ. दिलीप वाघेला टोरी कार्नर से श्री शेखर गिरी इंटक अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर यादव, सखी सहेली महिला मंडल लोधीपुरा, श्री बद्री नारायण महिला मंडल नरसिंह बाजार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी मंच, संस्था दयासागर,  संस्था करुणा सागर‌, श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार मारवाड़ी नवयुवक मंडल इंदौर आदि की सहमति मिली है।

रैली के सफल संचालन व्यवस्था हेतु संचालक मंडल की बैठक इंडियन काफी हाउस मरी माता चौराहा पर इंडियन काफी हाउस पर संपन्न होकर कार्य विभाजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र स्वर्णकार, सचिव प्रकाश सोनी, बृजेंद्र नीमा शीतल चौधरी, धनीराम कोष्टी एवम् सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

  • संपर्क प्रकाश सोनी  M. 9893066795

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next