एप डाउनलोड करें

Indore City : इंदौर बायपास को मिलेगी नई सांस, 100 करोड़ से होगी आधुनिक रिपेयरिंग

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Wed, 04 Mar 2026 01:22 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर.

इंदौर बायपास को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बायपास की 23 साल पुरानी और उखड़ी सड़क सतह को देखते हुए, गडकरी ने 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे अत्याधुनिक जिओग्रिड तकनीक से कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा।

क्या होगा खास?

  • - नीचे कांच की लेयर बिछाई जाएगी।
  • - ऊपर डामरीकरण किया जाएगा।
  •  - इससे सड़क की सतह बेहतर और टिकाऊ होगी, खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षा बढ़ेगी।

सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय बायपास उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा और आम नागरिकों की सुरक्षा पर केंद्र सरकार का फोकस दिखाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next