एप डाउनलोड करें

Indore City : सीएएचओ डायग्नोस्टिकॉन 2026 में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Sat, 14 Mar 2026 01:54 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडेक्स मेडिकल कॅालेज के एमबीबीएस छात्र पलाश अग्निहोत्री और दिविता भंडारी को पहला और दूसरा स्थान प्राप्त 

इंदौर. सीएएचओ डायग्नोस्टिकॉन 2026 में इंडेक्स मेडिकल कॅालेज हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।मेडिकल कॅालेज के द्वितीय वर्ष एमबीबीएस (2023 बैच) के छात्र पलाश अग्निहोत्री और दिविता भंडारी ने राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन डायग्नोस्टिकॉन 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है।

दोनों छात्रों ने ओरल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में  पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। डीन डॅा.संजीव नारंग ने संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों के साथ दोनों छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि इंडेक्स मेडिकल कॅालेज में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। दोनों छात्रों को यह उपलब्धि माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रामनाथ करिचेरी के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। उनके निर्देशन में छात्रों ने विषय की गहन तैयारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में पलाश अग्निहोत्री और दिविता भंडारी ने अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में अस्पतालों में संक्रमण को रोकने के उपाय, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के तरीकों पर विशेष प्रकाश डाला गया। उनके शोध और प्रस्तुति को निर्णायकों ने काफी सराहा।

सीएएचओ डायग्नोस्टिकॉन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन था। इसका विषय उत्कृष्टता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाना था। जिसमें अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लिए सटीक निदान और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next