इंदौर. मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा एक बार फिर गहराने लगा है. शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज सामने आया है, जबकि हाल ही में इस बीमारी की चपेट में आने से एक मरीज की मौत हो चुकी है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और एमवाई (MY) अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है.
- अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार : मामले की गंभीरता को देखते हुए एमवाई अस्पताल में संदिग्ध और पुष्टि हुए मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दवाओं (जैसे ओसेल्टामिविर/टेमीफ्लू) और ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित कर लिया गया है. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की तत्काल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शहरवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल इन्फेक्शन बढ़ रहा है, ऐसे में स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें.
तेज बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और शरीर में तेज दर्द।
- बचाव के उपाय : भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें. हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें, लक्षण दिखने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.