इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेश पिता स्व.श्री डालचंद जी जोशी (राजू भैया - श्रीमाया डेयरी) ग्राम. आमली का आज दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार को दोपहर 3.00 बजे निज निवास नारायणबाग इंदौर से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जाएगी.
आप सर्वश्री भंवरलाल जोशी, दिनेश जोशी, मुकेश जोशी, चरण कैलाश जोशी, राम जोशी, कृष्णकांत जोशी के भाई, अश्विन जोशी, आयुष जोशी, कोणार्क जोशी के पूजनीय पिताजी, कुश जोशी, काशी जोशी, रुद्राक्ष जोशी, प्राशिव जोशी के दादाजी, शंकरलाल जी जोशी (ग्राम. मोरड़ी) के जमाई थे. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को हिमांशु जीवराज पालीवाल ने दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति