इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी एवं कार्यकारिणी सदस्य, पालीवाल वाणी के खोजी पत्रकार श्री वासुदेव पिता हेमराज जी पुरोहित (ग्राम. भाणा) के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हेड क्वार्टर कमिश्नर मनोनित होने एवं श्री वासुदेव पुरोहित के धार्मिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव श्री बीएल शर्मा जी ने सम्मानित किया,
हम सबके लिए गौरव की बात है कि पालीवाल समाज का नाम रोशन करने में श्री वासुदेव पुरोहित की हमेशा अग्रीम उल्लेखनीय और सराहनीय भूमिका निभाते आ रहे हैं, श्री वासुदेव पुरोहित विगत 12 सालों से भारत वर्ष में धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते है, उसके बाद निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन करने का बीड़ा भी उठाया हुआ हैं.
श्रीमती कंकूदेवी स्व. श्री हेमराज जी पुरोहित सार्वजनिक पारमार्थिक ट्रस्ट (भाणा-राज) इंदौर के तत्वाधान में भक्तों के साथ निःशुल्क माँ वैष्णों के दरबार में एक धार्मिक यात्रा हेतु दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुन : प्रस्थान कर रहे हैं. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य सचिव श्री बीएल शर्मा जी ने हेड क्वार्टर कमिश्नर श्री वासुदेव पुरोहित को सम्मानित करने के शुभ अवसर पर जिला आयुक्त एवं पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा ने भी अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई.