एप डाउनलोड करें

शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती नाथी बाई बागोरा का निधन

गुजरात Published by: paliwalwani Updated Mon, 16 Feb 2026 11:25 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरत. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी उधना की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती नाथी बाई पति स्वर्गीय श्री नारायण जी बागोरा (ग्राम. मेरडा़ खालसा) का कल दिनांक 15 फरवरी 2026 रविवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 16 फरवरी 2026 सोमवार को दोपहर 12.15 बजे निज निवास 91, भगवती नगर, तेरापंथ भवन के सामने, उधना से उमरा-श्मशान भूमि मुक्तिधाम जाएगी.

आप सर्वश्री मांगी लाल बागोरा, उदय लाल बागोरा, शांति लाल बागोरा की पूज्यनीय माताजी एवं सोहन लाल बागोरा, कैलाश बागोरा, मुकेश बागोरा की बड़ी मम्मीजी तथा विशाल बागोरा, प्रवीण बागोरा, रतन बागोरा, हितेश बागोरा, धर्मेश बागोरा, मुकेश बागोरा, चंद्रेश बागोरा, गौरव बागोरा की दादीजी और स्व. नाथू लाल जी जोशी, स्व. नाना लालजी जोशी, व भंवर लाल जी जोशी (ग्राम. केनपुरिया) की बहन थी.  उक्त जानकारी समाजसेवी श्री आनंदी त्रिवेदी इंदौर एवं श्री चेतन मोहनलाल जी पालीवाल उज्जैन ने पालीवाल वाणी को दी.

  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं बागोरा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next