RATAN DUBEY MURDER CASE : भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड : कांग्रेस नेता शिवानंद नाग गिरफ्तार, राजनीतिक हलकों में हलचल

विज्ञापन

छत्तीसगढ़.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हुए भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में अब बड़ा मोड़ आया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इस मामले में कांग्रेस (Congress) से जुड़े नेता शिवानंद नाग (Shivanand Nag) को रायपुर से गिरफ्तार किया है। शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव बताए जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो NIA की टीम शिवानंद नाग को जल्द ही जगदलपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश कर सकती है। यह गिरफ्तारी मामले में राजनीतिक और नक्सली गठजोड़ की गंभीरता की ओर इशारा करती है।

गौरतलब है कि 4 नवंबर 2023 को, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भी थे। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों (Naxals) ने ली थी और इसके बाद एक पर्चा (Pamphlet) भी जारी किया गया था।

पर्चे में नक्सलियों ने दावा किया था कि रतन दुबे धर्मांतरण के नाम पर आदिवासियों को भड़का रहा था और आमदाई खदान और पुलिस कैंपों का समर्थन कर रहा था। साथ ही RSS और भाजपा के माध्यम से आदिवासियों को संगठनों से जोड़ने की बात कही गई थी। यही नहीं, उस पर पुलिस मुखबिरी सरकारी धन का गबन और किसानों पर हमला करवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।

अब NIA की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि हत्या की साजिश में राजनीतिक संबंध की भी जांच की जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस केस में और कौन-कौन नाम सामने आते हैं और क्या यह केवल नक्सली हमला था या इसके पीछे गहरा राजनीतिक षड्यंत्र भी छुपा है।

इस गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस की ओर से अभी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भाजपा नेताओं ने इसे “नक्सलियों और कांग्रेस के बीच सांठगांठ” का परिणाम बताया है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook