एप डाउनलोड करें

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Fri, 05 Jun 2026 10:34 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. कस्बे में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ऐएसआई बाबुलाल ने बताया मृतक की पहचान सम्पत लाल खटीक (39) पुत्र मदनलाल खटीक निवासी आमेट के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार सम्पत लाल अपनी पत्नी को नगर पालिका में चल रहे नरेगा कार्य पर छोड़कर वापस घर लौट रहा था।

रिपोर्ट में बताया गया कि सुबह करीब 7:30 बजे वह कब्रिस्तान से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की मोटरसाइकिल संख्या RJ27 AN 1264 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सम्पत लाल मोटर साईकिल सहित नीचे गिर गया और पास स्थित चंद्रभागा नदी में जा गिरा।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों विष्णु खटीक और कृष्णा खटीक ने घायल को गंभीर अवस्था में देखा। उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसे तत्काल वाहन से राजकीय चिकित्सालय आमेट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय आमेट की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next