अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल-आमेट पालीवाल वाणी को बताया कि आराध्य देव 1008 भगवान श्री लक्ष्मी नारायण भव्य एवं अलौकिक मंदिर के नवजीर्णोद्वार ध्वज कलश स्थापना के शुभ प्रसंग के बाद भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आशीष अनुकंपा से कीर्तिषेस स्वर्गीय जमनालाल पुरोहित के पौत्र एवं चंद्रशेखर पुरोहित के पुत्र केशव संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल, मेनारिया नागदा समाज की सभी 6 श्रेणियां के राज्या धीरज श्री ठाकुर जी भगवान लक्ष्मी नारायण (बड़ा भानुजा), श्री चारभुजा नाथ (खमनोर), श्री चारभुजा नाथ (चिकलवास ) श्री लक्ष्मी नारायण भगवान (गवारडी), श्री द्वारकाधीश (चंदेश्वर खेड़ा), श्री चारभुजा नाथ (सेमटाल) के सभी ठाकुर जी का ऐतिहासिक मिलन मेवाड़ की धरा पर प्रथम बार अद्भुत महासंगम के अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी, पालीवाल समाज, अखिल भारतीय मेनारिया, नागदा ब्राह्मण, समाज बड़ा पालीवाल,समाज 16 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज, 12 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेवाड़ एवं संपूर्ण भारतवर्ष में रहने वाले समस्त पालीवाल मेनारिया, नागदा ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन का आयोजन होगा.
आगे पालीवाल वाणी को बताया कि चि. केशव संग विदुषी पुरोहित के साक्षी स्वरूप सुपोत्र श्रीमती शोभा देवी पुरोहित पूर्व प्रधान खमनोर, स्व. पार्वती देवी-स्व. भाभाशाह श्री जमनालाल जी पुरोहित के सुपूत्र श्रीमती हेमलता-चंद्रशेखर पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा) एवं सुपोत्री श्रीमती सुंदरदेवी-स्व. रामचंद्र जी बागोरा, सुपुत्री श्रीमती निकिता देवी-श्री गोविंद जी बागोरा मेवाड़ की ऐतिहासिक धरा में विराजित प्रथम बार अद्भूत एवं महासंगम के साक्षी बन रहें हैं. इनके साथ च. घनश्याम पुरोहित, यश पुरोहित स्वागत की बेला में समस्त समाजजनों का इत्र की महक से स्वागत करते हुए दिखाई देंगें.
यह पालीवाल समाज के इतिहास में प्रथम बार अद्भुत एवं ऐतिहासिक महासंगम होगा. इस अवसर पर भगवान श्री को छप्पन भोग का प्रसाद धराया जाएगा तथा अगले दिन विभिन्न रस्मों के साथ पालीवाल समाज के सभी श्रेणी के बन्धुओं (पंचों) को केसर वितरण की रस्म का कार्यक्रम संपन्न होगा. इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में पालीवाल समाज सहित सभी ब्राह्मण समाज का महासंगम होगा.