एप डाउनलोड करें

सोशल मीडिया के सही उपयोग हेतु साइबर जागरूकता हेतु आमेट में विशेष कार्यशाला का आयोजन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sat, 18 Apr 2026 02:42 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अल्का शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार"Transformative Tuesday' अभियान के तहत स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल,आमेट में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक,मजिस्ट्रेट) आमेट  विजय टांक न्यायाधीश के द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया के सही उपयोग हेतु साइबर जागरूकता हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य  निलेश कुमार एवं विधालय शिक्षकगण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता आमेट न्यायिक मजिस्ट्रेट  विजय टांक ने कहा कि साइबर दुर्व्यवहार आज के समय में एक गंभीर समस्या है। यह बच्चों के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर बुरा असर डालता है। बच्चों के सामने साइबर दुर्व्यवहार के सामान्य रूप में फर्जी अकाउंट बनाना और पहचान की नकल करना, कलास ग्रुप में साइबर बुलिंग,ऑनलाइन पीछा करना व निजी जानकारी मांगना आदि शामिल है।

विधार्थियों को सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करते समय इन सभी से दूर रहना चाहिए। स्कूल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के खतरे ऑनलाइन गेमिंग के खतरे के बारे में बताया एवं बच्चे ऑनलाइन सुरक्षित कैसे रह सकते है व बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कोर्ट वाली दीदी सुझाव/शिकायत पेटी का शुम्भारम्भ किया गया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next