आमेट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमेट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सुर्या के निर्देशन मे सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाये गए कोविड 19 जांच केंद्र पर एक दिन में रिकार्ड 124 संदिग्ध लोगो की कोरोना सेंपलिंग ली गई। मुख्य ब्लांक चिकित्सा अधिकारी डां. सीपी सुर्या ने बताया की विगत 3 दिनों में आमेट ब्लॉक में करीब 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजो के आने बाद सोमवार को गुजरात व महाराष्ट्र से आए अनेक प्रवासियों ने अपनी कोरोना सैंपलिंग करवाई साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए अपने स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कोरोना सेंपलिंग जांच करवाई। सैंपलिंग करवाने हेतु अलसुबह से ही लोग जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए अपने बायोडाटा के साथ में खड़े दिखाई दिए।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406