आमेट. ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान (ज्ञानोदय सेंट्रल एकेडमी) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी थीम "शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण" (Empowering Her Through Education) रखी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल अपना, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य संवारती है। उन्होंने सभी से बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षिका सिराज बानो, निहारिका जैन, महक जैन, रिंकू सेन और भाग्यश्री ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस विशेष दिन के उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी महिला स्टाफ ने एक समान लाल रंग की साड़ियाँ और परिधान पहनकर नारी एकता, शक्ति और उत्साह का एक बेहद सुंदर और सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने महिला अधिकारों और समाज में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार भी साझा किए। अंत में प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी सराहना की।
M. Ajnabee, Kishan paliwal