एप डाउनलोड करें

Amet News : भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Thu, 21 May 2026 11:15 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. नगर के मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के सन्त नन्दादास महाराज द्वारा पावन पुरुषोत्तम (मलमास) मास के शुभ अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व भण्डारे का आयोजन के शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.

कलश यात्रा प्रातः 9 बजे मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर से रवाना हुई, जो रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, मुख्य बस स्टैंड, लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, सब्जी मंडी, होलीथान, तकिया रोड, जयसिंह श्याम मंदिर, रामचौक, रामदेव मंदिर,  बड़ीपोल, पीपली पोल, बैंक रोड होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान सभा स्थल पहुंची.

शोभायात्रा में घोड़े रथ पर संत महंत विराजित होकर एवं डीजे की धुन के साथ महिलाएं 251 कलश लेकर शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भजनों पर नाचती गाती चल रही थी. शोभा यात्रा की शुरुआत से पहले चित्रकूटधाम से पधारे कथा वाचक  व्यासपीठाधीश्वर  युवराज कृष्ण महाराज  का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया.

विशाल कलश यात्रा का जगह-जगह पर नगर वासियों द्वारा पुष्य वर्षा द्वारा स्वागत किया गया. वही आज शाम 7.30 बजे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा. कलश यात्रा में महामंडलेश्वर महंत सीताराम दास महाराज, महंत सन्तदास मदाराज, सन्त राजाराम दास महाराज, रामेश्वर दास महाराज, विष्णुदास महाराज, पुरुषोतम दास महाराज, पंडित आचार्य दुर्गेश पालीवाल द्वारा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ विधि विधान पूर्वक किया जाएगा.

हनुमान मंदिर संत नंदादास महाराज ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अत्यंत पुण्यदायी होता है, तथा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन जनकल्याण एवं धर्म लाभ का माध्यम बनते हैं.

कार्यक्रम में पन्नालाल प्रजापत, प्रकाश सिंह,जसवन्त सिहं, श्रवण जोशी, सोहन सिंह, कजोड मल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next