एप डाउनलोड करें

Amet News : झोर स्कूल में 196 में से सिर्फ 8 छात्र मिले, CBEO ने जारी किया नोटिस

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 03 May 2026 11:36 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण : अपूर्ण सेवा पुस्तिकाओं पर नाराजगी 

आमेट. नवीन सत्र में शिक्षण व्यवस्था और अधिकतम छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने प्रातः प्रार्थना सभा के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झोर का औचक अवलोकन किया, जहां 196 विद्यार्थियों में से मात्र 8 विद्यार्थियों की उपस्थिति मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया।

निरीक्षण के दौरान सीबीईओ ने स्टाफ के सभी शिक्षकों को प्रार्थना सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए तथा गृहकार्य, अभ्यास पुस्तिका और वर्क बुक में विद्यार्थियों से नियमित कार्य करवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकतम नामांकन, शत-प्रतिशत हाउस होल्ड सर्वे, सघन प्रवेशोत्सव और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एक पीईईओ क्षेत्र एक दिन अभियान के अंतर्गत प्रातः सवा सात बजे किए गए इस अवलोकन में विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें पानी की टंकी और शौचालय की नियमित सफाई पाए जाने पर परिसर को स्वच्छ पाया गया। साथ ही एसडीएमसी की बैठकों का नियमानुसार आयोजन होना भी सामने आया, जबकि कार्मिकों के सेवा प्रमाणीकरण, अवकाश इंद्राज और सेवा पुस्तिका में प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गईं।

पीईईओ क्षेत्र के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों से हाउस होल्ड सर्वे और सघन प्रवेशोत्सव की जानकारी लेकर नामांकन बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस औचक निरीक्षण ने विद्यालयों में उपस्थिति, शैक्षणिक अनुशासन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की स्थिति को उजागर करते हुए व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को स्पष्ट कर दिया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next