एप डाउनलोड करें

Amet News : महावीर इंटरनेशनल संस्था होली स्नेह सम्मेलन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Tue, 31 Mar 2026 12:55 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. महावीर इंटरनेशनल संस्था सेवा समर्पण के अनेकों कार्यरत संस्था के वीर एवं वीराओं द्वारा सोनी फार्म हाउस भोली खेड़ा के पास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों का तिलक व मांगलिक व संस्था अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा ने स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने आपसी स्नेह, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता ने कपड़े की थैली मेरी सहेली के बारे में जानकारी दी।

नरेंद्र बडोला ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण शुद्धता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस आयोजन ने जहां एक ओर आपसी संबंधों को और मजबूत किया, वहीं समाज एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा, मंत्री सतीश सोनी, हस्तीमल पामेचा, लाभचंद हिंगड़, महेंद्र बोहरा, ज्ञानेश्वर मेहता, अरविंद भरसारिया, ललित छाजेड़, अशोक गांधी, राजू डांगी, महेंद्र हिरण सुंदरलाल हिरण, सुरेंद्र सूर्यो, सुभाष कोठारी, पारसमल पामेचा, कमलेश कोठारी, भिखम खाब्या, अक्षय कुमार लोढ़ा, विकास खटोड़, मनीष ढिलिवाल, धर्मचंद खाब्या, रोशन लाल सूर्यो, चंदनमल बोहरा, गौतम कोठारी, मुकेश चपलोत, विनोद चोरड़िया, विनोद चण्डालिया, पवन कच्छारा, व मैत्री वीराध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी, रेखा खाब्या, अंजू कोठारी, कमला देवी भरसारिया, प्रकाश देवी ढीलिवाल निर्मला कोठारी, निर्मला मेहता, सुशीला देवी लोढ़ा, नीलम सोनी, मीना कोठारी, रूपा देवी सूर्यो, सुशीला देवी गेलड़ा, आशा चपलोत आदि सदस्य की उपस्थिति रही।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next