एप डाउनलोड करें

Amet News : आमेट में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 110 रोगियों की हुई जांच

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Tue, 26 May 2026 12:51 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतिहास संकलन समिति और श्री भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 20 गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. नगर में शनिवार को इतिहास संकलन समिति आमेट के नेतृत्व में श्री भैरव चेरिटेबल ट्रस्ट बिसलपुर द्वारा संचालित श्री भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन विवेकानंद कॉलोनी स्थित पन्नाधाय बस विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में किया गया, जहां सुबह 10 बजे भारत माता एवं नाकोड़ा भैरव के पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।

शिविर प्रभारी मदन लाल पुरोहित ने बताया कि इतिहास संकलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ का तिलक और उपराणा पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आंखों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। डॉक्टर सुआ लाल खारोल, नर्सिंग बॉय निशांत परमार तथा सहायक धीरा राम मीणा ने कुल 110 रोगियों की जांच की।

जांच के दौरान गंभीर नेत्र समस्याओं से पीड़ित करीब 20 मरीजों को भर्ती कर बस के माध्यम से बिसलपुर स्थित श्री भैरव आई हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को रविवार को पुनः बस द्वारा उनके घर तक छोड़ा जाएगा। शिविर में जांच एवं ऑपरेशन की सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। जांच उपरांत सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क आई ड्रॉप भी वितरित की गई।

शिविर की व्यवस्थाओं में सुरेश सोनी, चतरलाल डांगी, धर्मेश छीपा, विनोद शर्मा एवं गणपत लाल चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत, मुकेश सिरोया, रमण कंसारा, प्रहलाद सिंह चुंडावत, तेजपाल सिंह चुंडावत सहित इतिहास संकलन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। शिविर ने आमेट क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराकर सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next