आमेट. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण और मकानों की गणना का अन्तिम प्रशिक्षण शिविर लावा सरदारगढ़ तहसील क्षेत्र के बा.जी डांगी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारगढ़ परिसर में सम्पन्न हुआ।
इस शिविर में दक्ष प्रशिक्षक किशनलाल गुर्जर और मुकेश कुमार सेन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवम् मकानो की गणना का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना के प्रथम चरण में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का विस्तृत विवरण प्रश्नोत्तरी द्वारा और प्रशिक्षण मॉड्यूल पेपर द्वारा जांचा परखा गया और शंका समाधान करवाया गया।प्रैक्टिकल सत्र के दौरान सरदारगढ़ कस्बे के लिए अलग-अलग 8 टीमें गठित कर मकानसूचीकरण एवम् मकानो की गणना का डेमो प्रस्तुत किया गया।
समापन समारोह से पूर्व तहसील चार्ज अधिकारी पारसमल बुनकर द्वारा सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को अपने अपने परिक्षेत्र से संबंधित प्रतिनियुक्ति पत्र, नजरी नक्शे, पहचान पत्र तथा जनगणना निर्देशिका प्रदान कर जनगणना 2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ 16 मई 2026 से प्रारंभ किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान सुपरवाइजर पारसमल जाट, विजय सिंह सोलंकी, करणसिंह राव, दिनेश कुमार सालवी, जगदीश चन्द्र भील, प्रगणक पारसमल खटीक, सुनील जाट, चन्द्रप्रकाश सेठ, शंकर लाल गुर्जर, छगनलाल ढोली, लक्ष्मण बैरवा, जगदीश चन्द्र धोबी, बाबूलाल गुर्जर, राजेश जाट, रोहित माहेश्वरी, घीसूलाल सालवी सहित सभी लोक सेवकों ने जनगणना 2027 का प्रशिक्षण तल्लीनता से प्राप्त किया गया। यह जानकारी प्रगणक भेरूलाल मेवाड़ा ने दी।