आमेट. माहेश्वरी महिला मंडल,आमेट का आगामी 2 वर्षीय कार्यकाल सत्र 2026 - 27 व 2027 - 2028 के लिए नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए । जिसमें अध्यक्ष के लिए माधुरी झंवर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
28 मार्च 2026 को माही राम मंदिर में साधारण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी समदानी की अध्यक्षता एवं निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तारामणि सोमानी की गरिमामय उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपादित की गई।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदों पर प्राप्त नामांकनों के पश्चात पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर माधुरी झंवर, सचिव पद पर मनोरमा बाहेती, कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी झंवर, उपाध्यक्ष पद पर माया झंवर, संगठन मंत्री पद पर सीमा चेचाणी, संयुक्त मंत्री पद पर मुन्ना बाहेती को निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में सरिता सोमानी, सीमा चितलांगिया, किरण मालू, रामभजी मालू, सुनीता मालू, निक्की कटोसरिया और खुशी मालू उपस्थित रहे।
M. Ajnabee, Kishan paliwal