आमेट. भीषण गर्मी को देखते हुए गांधी पब्लिक स्कूल, आगरिया के विद्यार्थियों द्वारा पक्षियों के लिए पेड़ पर परिंडा बांधकर पानी की व्यवस्था की गई। बच्चों ने आमजन से भी अपील की कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करें।
विद्यालय के संचालक धर्मेश सालवी ने बच्चों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवों के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर संस्था प्रधान रीना सालवी तथा शिक्षकगण कांता गर्ग, रक्षा कंवर, लक्ष्मी गुर्जर, लक्ष्मी रावणा,आरती सुथार, गायत्री कुमावत, उर्मिला वैष्णव एवं ललिता वैष्णव सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।