एप डाउनलोड करें

Amet News : आमेट-भीलवाड़ा रोड पर बस पलटी,बड़ा हादसा टला : डेढ़ दर्जन यात्री घायल, 2 गंभीर

आमेट Published by: paliwalwani Updated Tue, 09 Jun 2026 01:22 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. उपखण्ड क्षेत्र के भीलवाड़ा रोड स्थित गंगागुड़ा गांव के समिप श्री जय श्री श्याम गौशाला के नजदीक शुक्रवार सुबह एक निजी बस के अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें राजसमंद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से आमेट आ रही भैरूनाथ ट्रावेल्स कंपनी की बस गांगागुड़ा के समिप अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को आमेट के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे में घायल होने वालों में गोविन्द सिंह (69) पुत्र कालूसिंह, संतोष देवी (67) पत्नी मोहनलाल खरीक, बाबू सिंह (55) पुत्र उदयसिंह, नमन कंवर (50) पत्नी बाबू सिंह, सुंदरी (65) पत्नी पेमाराम, नेहा (10) पुत्री रमेश सिंह, जयराम (75) पुत्र चमना, मंजू कंवर (35) पत्नी राम सिंह, भवानी सिंह (5) पुत्र राम सिंह, पूजा (11) पुत्री राम सिंह, गोपाल (52) पुत्र शंकरलाल, अंतर कंवर (65) पत्नी गोविन्द सिंह, मगन कंवर (30) पत्नी लादू सिंह, गुरमत पत्नी चांद मोहम्मद, सुनील त्रिवेदी पुत्र राधेश्याम तथा कालू सिंह (15) पुत्र मान सिंह सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

वहीं गंभीर रूप से घायल सुगना (21) पत्नी शंकरनाथ निवासी गाडरी खेड़ा, कोशिथल (भीलवाड़ा) एवं लाडू कंवर (21) पुत्री गुलाब सिंह निवासी माकरड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।  जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next