एप डाउनलोड करें

Amet News : आमेट में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई-अवैध निर्माण को हटाया

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 03 May 2026 11:51 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. मुबारिक-अजनबी

नगर पालिका आमेट द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को भीलवाड़ा रोड स्थित इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान नगरपालिका की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया गया।

यह कार्रवाई कार्यालय आदेश दिनांक 29 अप्रैल 2026 के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना वैध अनुमति के नगरपालिका भूमि पर मकान एवं दुकान का निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में पूर्व में नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में कोई वैध स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बाद राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।

नगर पालिका प्रशासन की टीम दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम में कनिष्ठ अभियंता, राजस्व अधिकारी, सहायक कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांति और व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने बताया  कि नगर पालिका की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अनाधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बिना अनुमति कोई भी निर्माण कार्य न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next