उदयपुर

चारभुजा मंदिर में सामूहिक उपनयन संस्कार शुरू

विनोद मेनारिया
चारभुजा मंदिर में सामूहिक उपनयन संस्कार शुरू
चारभुजा मंदिर में सामूहिक उपनयन संस्कार शुरू

मेणार (राज.)। मातेश्वरी सेवा समिति ने पालीवाल वाणी को बताया कि मेनारिया की उत्पत्ति स्थल मेणार में द्विज वर्ण का एक महत्वपूर्ण संस्कार सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार का आयोजन आज से चारभुजा जी मंदिर प्रांगण में आज से शुरू हुआ। इस दौरान सामूहिक रूप से 32 बटुकों को सम्पूर्ण विधि विधान व वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत धारण करवाई जा रही है। इससे पहले 2 दिवसिय रात्रि कालीन 8 से 10 बजे के बीच जन्म से लेकर मृत्यु तक सोलह संस्कार, यज्ञोपवीत धारण के नियम व उसकी शुचिता, ब्राह्मण धर्म व अपने संस्कारों से जुड़े प्रवचन विभिन्न रोचक दृष्टांतों के माध्यम से पंडित श्री अंबालाल जी के मुखारविंद से सुनाकर बटुकों को विधि विधान का ज्ञान कराया गया। इस दौरान समाज के प्रमुख मेनारिया बंधुओं ने काफी सहयोग किया जो काबिले तारीफ है। पंडित श्री अंबालाल जी ने बच्चों को महत्वपूर्ण संस्कार सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) के बारे में विस्तार से बताया ओर कहां कि इस कारण ब्राह्मण जनोई धारण करते है।

मेनारिया समाज सादर आमंत्रित

इस प्रकार के आयोजन निश्चित ही आधुनिक ब्राह्मण पीढ़ी को अपने वर्ण की सर्वोच्चता, श्रेष्ठता से रूबरू करने के साथ ही संस्कारवान बनाने में महत्ती भूमिका निभा सकते है। ऐसे आयोजन साल में दो बार अवश्य होना चाहिए ओर बच्चों को समय रहते ही जनोई धारण करना चाहिए ताकि जन्म से ही ब्राह्मण कुल के नियमों का पालन कर सके। इस आयोजन में मातेश्वरी सेवा समिति की और से मेनारिया समाज के समस्त गाँवों को सादर आमंत्रित किया है। 7 मई 2017को आप सभी परिवार अवश्य पधारे ओर इस पुनीत आयोजन के साक्षी बन कर मातेश्वरी सेवा समिति को संबल प्रदान करें।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-विनोद मेनारिया ✍
www.paliwalwani.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड...
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News