राजसमन्द

राजनगर स्कूल बना जिले का पहला महात्मा गांधी सरकारी अंग्रेजी मीडियम

M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
राजनगर स्कूल बना जिले का पहला महात्मा गांधी सरकारी अंग्रेजी मीडियम
राजनगर स्कूल बना जिले का पहला महात्मा गांधी सरकारी अंग्रेजी मीडियम

राजसमंद। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर इसी शिक्षा सत्र से हर जिला मुख्यालय पर एक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का निर्णय लिया था और इसी के तहत जिला मुख्यालय का आजादी से पहले का राजनगर स्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया गया है। अब यह स्कूल महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के नाम से संचालित होगा।

डीईओ तेजपाल उपाध्याय ने पालीवाल वाणी को बताया कि पूर्व में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कक्षा एक से 12 वीं तक संचालित होने वाले इन स्कूलों का नाम महात्मा गांधी राजकीय स्कूल होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने 3 जून तक डीईओ से ऐसी स्कूलों के प्रस्ताव मांगे थे। राजसमंद से जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का नाम भेजा था। डीईओ ने पालीवाल वाणी को बताया कि विभाग के नियमानुसार जिला मुख्यालय का स्कूल होना चाहिए। नामांकन कम होना चाहिए। स्कूल में सभी संकाय होने चाहिए। पर्याप्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी होनी चाहिए। इसमें राजनगर स्कूल ही एक मात्र विकल्प था। 1950 में राजनगर स्कूल को किया था हाई स्कूल में क्रमोन्नत जिला मुख्यालय का राजनगर स्कूल 90 साल पुराना हैं। आजादी से पहले कांकरोली में एक मात्र मिडिल स्कूल संचालित होता था। कांकरोली के बच्चे भी प्राइमरी स्कूल पास करने के बाद उच्च अध्ययन के लिए यहीं आते थे। आजादी के बाद 1950 में राजनगर स्कूल को हाई स्कूल में क्रमोन्नत किया था। राजनगर स्कूल का परिसर काफी बढ़ा होने से धीरे-धीरे कक्षा-कक्षों का निर्माण होता गया। सभी प्रकार के संकाय भी खुल गए।
यहां भौतिक संसाधन पूरे :- राजनगर स्कूल महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए पूरी तरह से फीट बैठता है। सबसे पहले जिला मुख्यालय का स्कूल, स्कूल परिसर में 32 कक्षा-कक्ष हैं, लंबा चौड़ा परिसर, खेल मैदान, कम्प्यूटर, साइंस लैब, बड़ा हॉल, फर्नीचर, 35 शिक्षकों का स्टाफ सहित सुविधायुक्त स्कूल है।
आरबीएसई पैटर्न से होगी पढ़ाई :- जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश स्कूल राजनगर में अब आरबीएसई पैटर्न से पढ़ाई होगी। चयनित स्कूल में केवल अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी श्री मुकेश पालीवाल (राही) ने पालीवाल वाणी को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Trending News