राजसमन्द

नेहरू युवा केंद्र के कैरियर महिला मंडल ने सांस्कृतिक समारोह मे दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Kishan Paliwal ... ✍️
नेहरू युवा केंद्र के कैरियर महिला मंडल ने सांस्कृतिक समारोह मे दी रंगारंग प्रस्तुतियां
नेहरू युवा केंद्र के कैरियर महिला मंडल ने सांस्कृतिक समारोह मे दी रंगारंग प्रस्तुतियां

? आओ जी आओ माहरे हीवड़े का हार...मोरनी बनके नाचु पर दी शानदार प्रस्तृति

देवगढ़। भारतीय ओर पाश्चात्य नृत्यो का संगम, भंगड़ा ओर सुर, कथ्थक से थिरकते कदम ओर सूरो की सुरमयी सरिता यह सब कुछ था। नगर मे नेहरू युवा केंद्र के कैरियर महिला मंडल द्वारा रविवार को विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे महिला मंडल अध्यक्ष निशा चुण्डावत ओर टीम द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यकम का संचालन वंदना सेन ने किया। कार्यकम मुख्य संयोजक भावना महेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला की अस्मिता का बोध करवाना है। महिला स्वयं अपने महत्व व क्षमताओं का बोध करे ओर अपनी आत्म निर्भरता से समाज के सामने अपनी बात रख सके।

? शानदार प्रस्तृति से नया जोश दिखाई दिया

समारोह में युवतियो ओर महिलाओ द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। सुबह से शुरू हुए इस आयोजन में युवतियो ने शाम तक सामा बांधे रखा। कार्यक्रम गप्पू चुण्डावत द्वारा गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कीर्ति सोलंकी द्वारा आओ जी आओ माहरे हीवड़े का हार, लक्षिता द्वारा केसर के क्यारी, प्रियंका खोखर द्वारा मोरनी बनके नाचू, मीना कुमारी द्वारा माने काजलयो दिलादों, ममता खोखर द्वारा नगाड़े संग ढ़ोल बाजे, दुर्गा कुमारी द्वारा पल्लो लटके, कमला देवी द्वारा गोरबन्ध नखराली ओर एजी हांसा माहारी रुनक झुनक पायल बाजे, ग्रुप मे खुशबु कंवर,सागर कंवर द्वारा मैं तो नाचवा ने आई, दुर्गा कुमारी ,खुशबु कंवर द्वारा डाकू बाबू लाया आदि पर एकल ओर सामूहिक नर्तया पर महिलाओ ओर युवतियो द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। काव्य पाठ में रीना रावत द्वारा नारि शक्ति, सोनल जैन द्वारा बेटी, मीना कुमारी द्वारा राजस्थानी, खुशबु कंवर द्वारा मेवाड़ी मे रिश्वतखोरी खिलाफ कविता सुनी तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समारोह गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।

paliwalwani

? लाइव, सेलफ़ी का चला दौर 

पहली बार जब ग्रामीण ओर नगर के महिलाओ द्वारा डांस, ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी जा रही थी तो इस दोरान युवतियो द्वारा जमकर उत्त्सावर्धन किया गया डांस की मुद्राओ को ना सिर्फ सेलफ़ी के साथ केमरे मे केद किया गया बल्कि फ़ेस बूक सहित अन्य सोश्ल मीडिया पर लाइव शेयर किया गया।

paliwalwani

? आपकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर शिखा सोनी, विजय लक्ष्मी धाभाई, फाल्गुनी, लोकेश, मीना, संगीता सेन, दुर्गा कुमारी, प्रियंका खोखर, डाली कुमारी, रुकसार बानो, सुगना सुथार, टीनु कुमारी, रानी रेगर, कमला देवी, सोनल जैन, धन्नी कुमारी, संगीता सेन, अंजलि कुमारी, डिंपल, शिल्पा सेन, ममता खोखर, खुशबू कंवर, सागर कंवर, संरक्षक भावना पालीवाल, अध्यक्ष निशा चुण्डावत, उपाध्यक्ष वंदना सेन, शिल्पा सेन, अफसाना बानो, कविता खोखर, दुर्गा कुमारी, ज़ीनत बानो, कमला देवी, कंचन कुमारी, कीर्ति सोलंकी, कृष्णा वेद, मीना कुमारी आदि विशेष रूप से मौजूद थे। पालीवाल वाणी को श्री महेश पालीवाल पालीवाल ने जानकारी दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-किशन पालीवाल... ✍️
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News