राजसमन्द

चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो अवलोकन व लेखा दल नियुक्त

Suresh Bhat...✍️
चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो अवलोकन व लेखा दल नियुक्त
चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो अवलोकन व लेखा दल नियुक्त

राजसमंद। विधानसभा आम चुनाव 2018 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने तथा वीडियो की जांच के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो अवलोकन दल वीवीटी का गठन कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलाल गुर्जर ने आदेश जारी किया जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव की घोषणा, आदर्श आचार संहिता लागू होते ही तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। जिसमें भीम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वीडियो अवलोकन से सम्बन्धित निगरानी दल में विकास अधिकारी भागीरथ मीणा और कनिष्ठ सहायक पुष्पेन्द्रसिंह शामिल हैं। कुंभलगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वीडियो अवलोकन से संबंधित निगरानी दल में आमेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आचार्य कैलाश चन्द्र मीणा और कनिष्ठ सहायक पिन्टु आमेटा, राजसमन्द विधानसभा निगरानी दल में कृषि विस्तार के सहायक निदेशक नरेन्द्रसिंह राठौड़ और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय कनिष्ठ सहायक महेन्द्रसिंह, नाथद्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वीडियो अवलोकन से संबंधित निगरानी दल में जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता भवरलाल चौबीसा और ग्राम पंचायत बिजनोल के कनिष्ठ सहायक लीलाधर जोशी शामिल हैं।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Trending News