राजसमन्द

दीपोत्सव के त्यौहार पर रोशनी से नहा उठा द्वारकाधीश मंदिर

Suresh Bhat- Prahalad Paliwal...✍️
दीपोत्सव के त्यौहार पर रोशनी से नहा उठा द्वारकाधीश मंदिर
दीपोत्सव के त्यौहार पर रोशनी से नहा उठा द्वारकाधीश मंदिर

? जमकर हुई खरीददारी, सजे बाजरों बढ़ी चहल पहल ? 

राजसमंद। उम्मीद, रोशनी एवं उल्लास का पर्व दीपावली बुधवार को परम्परागत तरीके से मनाई जाएगी। त्यौहार को लेकर धनतेरस एवं रूपचौदस पर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। घर, दूकानों, दफ्तरों और देवालयों में आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशनी बिखर पड़ी। लोगों द्वारा एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकमनाएं दी जा रही है। बुधवार को धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर दीप जलाए जाएंगे। घर-आंगन रंगोलियों, माण्डणों, सतरंगी रोशनी और माटी के दीयों से दमक रहे है। बच्चों और युवाओं में अतिशबाजी का खुशनुमा माहौल व उत्सुकता दिखाई दे रही है। जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के प्रतिष्ठानों, मकानों, सरकारी इमारते व अन्य भवन आकर्षक साज सज्जा व रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे है। पूर्व संध्या पर बाजार में मिठाई, पूजा सामग्री, पटाखों, परिधानों, स्वर्ण-रजत आदि वस्तुओं की खुब खरीदारी हुई। मिठाई व पटाखों दुकानों पर विशेष भीड़ रही। लोगों ने शाम को घर-घर दीप जलाए तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए।

? जमकर खरीदी सामग्री

धन त्रयोदशी एवं रूप चतुदर्शी को शहरवासियों सहित ग्रामीणों ने बाजर से जमकर अपनी पसंद की वस्तुओं को खरीदा। दीपोत्सव के एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर में काफी चहल पहल बनी रही। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों को सजाया गया। वहीं मिठाई की दूकानों पर भी विभिन्न प्रकार की मिठाईयां सजाई गई। कई लोगों ने दीपोत्सव के एक दिन पूर्व ही दीए तथा रंगोली की खरीदारी की तथा घरेलू एवं अवश्यक वस्तुओं को खरीदा।

paliwalwani.com

? चांदी के बंगले में बिराजे ठाकुरजी

मंगलवार को प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर प्रभु को श्रृंगार में तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी बृजेशकुमार महाराज, युवराज डॉ. वागीश कुमार, वेदांत कुमार व सिद्धांत कुमार ने ठाकुरजी के श्रीमस्तक पर लाल जरी का चीरा जिस पर 52 कतरा कलंगी, लाल जरी का चाक दार वागा वैसी सूथन, हरिया कटी का पटका, हीरा पन्ना मानक के 2 जोड़ी के सिंगार व हरे रेशमी ठाड़े वस्त्र धराय गए। इसके बाद राजभोग में प्रभु द्वारकाधीश को चांदी के बंगले में विराजित किया गया। जहां गोस्वामी वेदांत कुमार ने आरती उतारी। सायंकालीन वेला में प्रभु को निज मंदिर के रतन चौक में अष्टपैलू में विराजित किया गया। इस अवसर पर दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। बुधवार को दीपावली एवं गुरुवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव धुमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को गोवर्धन पूजा के लिए ठाकुरजी को दोपहर में निज मंदिर से बाहर गोवर्धन चौक में पधारेगे तथा शाम को प्रभु को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।

? सोने के बंगले में बिराजित होंगे प्रभु

दीपावली पर बुधवार को प्रभु द्वारकाधीश को राजभोग में सोने के बंगले में विराजित किया जाएगा। वहीं सायंकाल प्रभु को गंगा जमुनी हठड़ी में विराजित किया जाएगा। दिवाली के मौके पर प्रभु निज मंदिर से बाहर कान तिबारी में विराजेगे शयन में कान जगाई के दर्शन होंगे। इस मौके पर गौशाला से गौ माता मंदिर पधारेगी, मंदिर में प्रभु के सम्मुख बृजवासी बालकों द्वारा गायों को रिझाया जाएगा वहीं गौशाला के मुखिया व गवालों द्वारा हीड़ का गायन किया जाएगा।

? गोवर्धन पूजा कल

गुरुवार को प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा इसके लिए प्रभु द्वारकाधीश दोपहर में तकरीबन 12 बजे गोवर्धन पूजा चौक में सुखपाल में बिराजित होकर पधारेगे जहां गोस्वामी परिवार द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाएगी। शाम को तृतीय पीठ युवराज डॉ. वागीश कुमार के नेतृत्व में गोस्वामी परिवार द्वारा नगर परिक्रमा की परम्परा निभाई जाएगी।

? ग्वालबाल करेंगे हीडो का गान

गोवर्धन पूजा की सेवा का क्रम लगातार दो घण्टे तक चलेगा, जिसमें गोस्वामी परिवार के सदस्य बारी बारी से अपनी सेवाये देंगे। गोवर्धन चौक में ही गोवर्धन पर्वत के पास ही द्वारकेश गौशाला से लाई गई गौमाताओं को रखा जाएगा। जिनके पास गौशाला के मुखिया एवं ग्वालबाल हीड़ो का गान करेंगे एवं ग्वाल-बालों द्वारा गौमाताओं के सामने कूंपी बजा-बजा कर खेल खिलाया जाएगा। इस पूजा का विसर्जन श्री गोवर्धनजी की आरती उतारकर एवं दूघघरिया, गौशाला मुखिया, कीर्तनियां एवं अन्य ग्वालों को छापे लगाकर प्रसाद देकर तथा गौमाता से गोवर्धन पर्वत को गिचरवाकर एवं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर सम्पन्न किया जाएगा।

? लूटेंगे अन्नकूट

गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे से 6 बजे अन्नकूट के दर्शन खुलेंगे जो नौ बजे तक होंगे। इसके बाद भील समुदाय द्वारा अन्नकूट लूट की परम्परा का निर्वहन किया जाएगा। दर्शन बन्द होने के पश्चात मन्दिर के रतन चौक से केवल चावल एवं एक गुंजे के अलावा सारी सामग्री वहां से हटा ली। तत्पश्चात् सर्वप्रथम ब्रजवासी लोग गुंजा लूटते हैं। इसके बाद चावल लूटने का कार्यक्रम होता हैं। इसमें लगभग 15 क्विन्टल चावल के ढेर को भील आदीवासी समाज के लोग वर्षों से चली आरही परम्परानुसार लूटते आ रहे है।

? दुधिया रोशनी में नहाया मंदिर

दीपोत्सव को लेकर द्वारकाधीश मंदिर को आकर्षक विद्युत से सजाया गया। सम्पूर्ण मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा। मुख्य द्वार से लेकर शिखर तक तथा मंदिरके के चहुऔर विभिन्न आकार में डेकोरेशन किया, जिसमें एक के बाद एक चमकती लाइटें की जगमगाहट की रोशनी सब को आकर्षित कर रही थी। दिनभर मंदिर में स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं की रेलमपेल बनी रही। शाम को भी प्रभु श्री के शयन के दर्शनों के लिए काफी भीड़ रही।

paliwalwani.com

paliwalwani.com

? यह रहेगा महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त

ज्योतिष पंडित पवन त्रिपाठी एवं पंडित गोविन्द पालीवाल के अनुसार दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन प्रात: 6:37 से 8 बजे तक लाभ रहेगा तथा वृश्चिक लग्न में प्रात: 7:39 से 9:45, प्रात: 8 से 9:23 तक अमृत योग, प्रात: 10:47 से 12:10 तक शुभ योग, कुम्भ लग्न दोपहर 1:46 से 3:17 तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:57 से 4:21 तक चर योग, दोपहर 4:21 से 5:44 तक लाभ योग रहेगा। सायं 6:21 से 8:17 वृषभ योग, सायं 7:21 से 8:58 तक शुभ योग, रात्रि 8:58 से 10:34 तक अमृत योग, रात्रि 10:34 से 12:11 तक चल योग एवं 12:49 से 3:06 तक सिंह लग्न का योग रहेगा। इन मुहूर्त में जातक महालक्ष्मी पूजन सम्पन्न कर सकते है।

paliwalwani.com

paliwalwani.com

? फोटो-राजसमंद। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर दूधियां रोशनी से नहाया प्रभु श्री द्वारकाधीश का मंदिर।
दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार में लगी लोगों की भीड़ तथा सजी विभिन्न दूकानें।
मिठाई की दूकान से खरीदारी करते ग्राहक। फोटो- प्रहलाद पालीवाल
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News