राजसमन्द

नाथद्वारा थाने के विधिक सेवा क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण

Suresh Bhat...✍️
नाथद्वारा थाने के विधिक सेवा क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण
नाथद्वारा थाने के विधिक सेवा क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण

राजसमंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार प्राधिकरण पूर्वकालिक सचिव नरेन्द्र कुमार ने नाथद्वारा थाना में स्थापित विधिक सेवा क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्लिनिक पर कार्यरत पीएलवी आशिफ ईकबाल उपस्थित पाए गए जिनकी उपस्थित पंजिका अवलोकन किया गया। पीएलवी ईकबाल को पुलिस थाने पर आने वाले परिवादियों को पीडि़त प्रतिकर अधिनियम 2011, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता, प्रि-लिटिगेशन आदि वैकल्पिक विवाद निस्तारण के तरीकों के बारे में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही पीडि़त प्रतिकर से सम्बन्धित मामलों की एफआईआर से सम्बन्धित पूर्ण विवरण संधारित करने के निर्देश दिए। पीएलवी ईकबाल द्वारा नाथद्वारा क्षेत्र में बालश्रम के बारे में की गई सर्वे रिपोर्ट प्राप्त की गई। पीएलवी की कार्यप्रणाली उचित पाई गई। पीएलवी इस अवसर पर गोपाल साहू, कन्हैयालाल मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News