राजसमन्द
सरकारी पैसे का दुरूपयोग करते हुए सरकार तीन वर्ष का जश्न मना रही: देवकीनंदन गुर्जर
Suresh Bhatराजसमंद। जिला कांगे्रस कमेटी की मासिक बैठक को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तीन पूर्ण होने पर सरकारी पैसे का दुरूपयोग करते हुए सरकार तीन वर्ष का जश्न मना रही है, इसके खर्चे की जांच होनी चाहिए। आज देश की जनता कतार में खड़ी हुई है और भाजपा सरकार प्रतिदिन नए नए नियमों से जनता को परेशान कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी विरोध करती है। उन्होंने जनता की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुशार 24 दिसम्बर को रैली व प्रदर्शन किए जाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य हरी सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा तीन सालों में ऐसी कोई भी बड़ी उपलब्धि नहीं की है। तीन सालो में थोथे वादे किए। उन्होंने देवास योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि राजसमंद झील में देवास योजना से पानी लाने की योजना के नाम वादा खिलाफी की गई है तथा जनता को गुमराह किया गया है। भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है साथ ही बिजली, पानी, पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाने कर जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, महामंत्री शांतिलाल कोठारी, सचिव भगवत गुर्जर, पूर्व प्रतिपक्ष नेता चुन्नीलाल पंचौली, युवा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, नानालाल सार्दुल, मांगीलाल टांक, महिला जिलाध्यक्ष प्रेम देवी, नगर अध्यक्ष देवेन्द्र कच्छारा, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम सिंह रावत, धर्मनारायण पुरोहित, कान सिंह राव, सूंदर कुमावत, पार्षद अशोक टांक, रवि गर्ग, प्रमोद गुर्जर, नंदकिशोर, मनीष सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान पुरषोतम माली, रामेश्वर खटीक, पिरु खिंची प्रेम झाला, कंचन राठौड़, पायल मजूमदार, भगवन दवे, पंकज जोशी, हरजेन्द्रसिंह चौधरी, विकास सोनी, दिलीप जोशी,कोमल पालीवाल सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।